सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक — 26 नवंबर, 2026.
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, उपस्वास्थ्य केंद्रों, ग्राम पंचायतों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य जाँच शिविर, टीकाकरण, दवा वितरण, शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।
स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सकीय परामर्श के साथ युवाओं और ग्रामीणों को नशा उन्मूलन, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित टीकाकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक।
======================
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, उपस्वास्थ्य केंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। इन शिविरों में लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई, आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण गतिविधियां भी संचालित की गईं।
इस दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार व्यवहार रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया।
इन गतिविधियों के माध्यम से आमजनों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने, टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नशामुक्त समाज के निर्माण तथा स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।