सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक — 26 नवंबर, 2026.
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं समावेशी समाज दिवस पर आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम…
प्रखंड स्तरीय दिव्यांगजन सहायता शिविर में UDID कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से संबंधित जानकारी और मार्गदर्शन किया गया उपलब्ध।
पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय, दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ संवाद तथा विशेष सम्मान समारोह का आयोजन…
======================
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत आज दिनांक 26 नवंबर को समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं समावेशी समाज दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न जागरूकता एवं सहायता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं एवं अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
इस क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर दिव्यांग बच्चों एवं व्यक्तियों की पहचान, उनके परिवारों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा समावेशी खेल एवं गतिविधियों के माध्यम से सहभागिता को प्रोत्साहित करने संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक कर उनकी आवश्यकताओं एवं उपलब्ध सहायता सुविधाओं के संबंध में जानकारी साझा की गई।
वहीं, प्रखंड स्तर पर आयोजित दिव्यांगजन सहायता शिविर में UDID कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया गया, ताकि जरूरतमंद लाभुकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुगम हो सके। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के सम्मान एवं उनके सामाजिक समावेशन को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
इस पहल के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की आवश्यकताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके अधिकारों एवं सम्मानजनक जीवन के प्रति सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।