सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 22 नवंबर, 2026.
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत गृह प्रवेश सप्ताह में आज 47 लाभुक परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश…
सरायकेला नगर भवन सहित विभिन्न प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संरक्षकों का अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह आयोजित…
ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया सम्मानित, VB-G RAM G योजना एवं ग्रामसभा के माध्यम से ग्राम विकास योजनाओं के चयन की दी गई जानकारी…
सरायकेला-खरसावाँ: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 (17 से 27 नवंबर) के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गृह प्रवेश सप्ताह के दौरान आज दिनांक 22 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 47 लाभुक परिवारों ने अपने नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश किया।
प्राप्त प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, चांडिल प्रखंड में 06, गम्हरिया में 08, ईचागढ़ में 05, खरसावां में 04, कुचाई में 03, कुकड़ू में 07, नीमडीह में 06, राजनगर में 05 तथा सरायकेला प्रखंड में 03 आवासों में गृह प्रवेश संपन्न हुआ।
इसी क्रम में प्रखंड कुकड़ू की ग्राम पंचायत बेराशी सिरूम एवं लेटेमदा में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लाभुक निखिल चंद्र महतो एवं उर्मिला महतो सहित अन्य लाभुक परिवारों के नवनिर्मित आवासों में विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो, प्रखंड प्रमुख श्रीमती प्रतिमा बाला पातर, मुखिया श्री मस्जिद सिंह एवं जिला पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्री युधिष्ठिर मांझी की संयुक्त उपस्थिति में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक श्री संजय कुमार महतो, श्रीमती सबिता महतो एवं श्री शक्तिपद महतो भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लाभुक परिवारों को पौधा एवं बधाई पत्र प्रदान कर नए आवास में प्रवेश की शुभकामनाएं दी गईं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वहीं, झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत सरायकेला नगर भवन, सरायकेला सहित जिले के विभिन्न प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संरक्षकों का अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संरक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त, जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को VB-G RAM G योजना के प्रावधानों एवं इसके तहत संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई। ग्रामसभा के माध्यम से गांव की स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का चयन कर उन्हें पारित करने की जानकारी साझा की गई, ताकि ग्रामीणों की सहभागिता से ग्राम विकास की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
इन गतिविधियों के माध्यम से आवास योजना के लाभुक परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के संरक्षकों को सम्मानित करने तथा ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
kukd
u (5)