सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक- 13 नवंबर, 2026.

Publish Date : 17/11/2026

57-खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित हुई ईएलसी निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता, वर्षिणी +2 उच्च विद्यालय, सीनी में आयोजित कार्यक्रम में अपर उपायुक्त एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विजेताओं को किया सम्मानित…

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं प्राप्त पत्र के आलोक में 57-खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में निर्वाचक साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club-ELC) के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता पंजीकरण एवं मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।

वर्षिणी +2 उच्च विद्यालय, सीनी में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को किया गया सम्मानित…

इस अवसर पर वर्षिणी +2 उच्च विद्यालय, सीनी में आयोजित कार्यक्रम में 57-खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) सह अपर उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री जयवर्धन कुमार एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह उपस्थित रहे।

इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम पंजीकरण, मतदान के अधिकार एवं निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें अपने परिवार एवं समाज में भी निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया।

निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन…

निबंध प्रतियोगिता में यू.एच.एस. कृष्णापुर की मौसमी महतो (कक्षा 10) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, खरसावाँ की जयंती कुमारी (5th EE) ने द्वितीय तथा यू.एच.एस. बुरुडीह, खरसावाँ की खुशबू महतो (कक्षा 10) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त वर्षिणी +2 उच्च विद्यालय, सीनी की मोनिका महतो, प्रोजेक्ट +2 उच्च विद्यालय, बरबांबो की ऋतु महतो, राजकीय +2 उच्च विद्यालय, कुचाई के योगेश्वर मुंडा, यू.एच.एस. कृष्णापुर की महिमा चाकी, यू.एच.एस. तिरुलडीह के अशोक महतो तथा वी.एस. पब्लिक स्कूल, सीनी की रीत महापात्रा एवं प्रणिधि बोदरा ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्राप्त किए स्थान…

क्विज प्रतियोगिता में यू.एच.एस. कृष्णापुर के तनीष कुमार सिंह (कक्षा 10) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, खरसावाँ के ऋषभ कुमार सिंह (5th EE) एवं यू.एच.एस. कोलाबिरा की पार्वती माझी (कक्षा 10) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यू.एच.एस. जोरोकुर्मा के आयुष महतो (कक्षा 10) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त यू.एच.एस. पदमपुर की काजल महतो, मॉडल स्कूल, खरसावाँ की पार्वती मलई, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, खरसावाँ की बृष्टि गांगुली, एस.ई. रेलवे इंटर कॉलेज, सीनी के विक्की महतो एवं बबीता महतो, वी.एस. पब्लिक स्कूल, सीनी के मिलन प्रधान तथा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, खरसावाँ के शुभम राज ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी, मताधिकार के महत्व तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं एवं भावी मतदाताओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

उल्लेखनीय है कि आगामी 14 नवंबर, 2026 को जिले में जिला स्तरीय ईएलसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विधानसभा क्षेत्र स्तर पर चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे।