सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 02 नवंबर, 2026.

Publish Date : 03/11/2026
goat distu (1)

किसानों की आय में वृद्धि एवं ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित हो रहीं विभिन्न योजनाएं, पशुपालन विभाग द्वारा 15 यूनिट बकरियों का किया गया वितरण…

जिला परिषद सदस्य, ईचागढ़ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभुक किसानों के बीच वितरित की गई बकरियां, अन्य किसानों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु जागरूक एवं प्रेरित करने की अपील…

उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में किसानों की आय में वृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा किसानों एवं पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को कृषि एवं पशुपालन से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है, ताकि उनकी आजीविका के साधनों को विस्तारित किया जा सके।

इसी क्रम में आज ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में पशुपालन विभाग द्वारा कुल 15 यूनिट बकरियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य, ईचागढ़ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभुक किसानों के बीच बकरियों का वितरण किया गया।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा लाभुकों को पशुपालन के महत्व एवं इससे होने वाले आर्थिक लाभ की जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं के उचित रखरखाव, खानपान, स्वास्थ्य एवं नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई।

मौके पर किसानों को जानकारी दी गई कि कृषि के साथ पशुपालन को भी आजीविका के एक अतिरिक्त साधन के रूप में अपनाकर अपनी आय में वृद्धि की जा सकती है। पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं पशुपालकों को स्वरोजगार से जोड़ना तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करना है।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा लाभुक किसानों से अपील की गई कि वे पशुपालन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं योजनाओं का समुचित लाभ उठाएं। साथ ही अपने आसपास के अन्य किसानों एवं पशुपालकों को भी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित एवं जागरूक करें, ताकि अधिकाधिक किसान इन योजनाओं से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य, ईचागढ़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पशुपालन विभाग के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा लाभुक किसान उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

goat distu (2) goat distu (1)