सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 12 अक्टूबर 2026.
सरायकेला-खरसावाँ जिले के सभी 1,132 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप के माध्यम से पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का अभियान जारी…
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में जिले के कुल 1,132 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप के माध्यम से प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
वर्तमान में किसी भी पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, सुनवाई की प्रक्रिया अथवा किसी प्रकार का सुधार कराने में सहायता की आवश्यकता है, तो वे अपने संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। जिले में निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए पदाधिकारियों का विवरण निम्नवत् है—
– बूथ लेवल अधिकारी (BLO): संबंधित मतदान केंद्र पर नियुक्त अधिकारी
– सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO): कुल 30
– निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO): कुल 03
मतदाता आवश्यक सहायता एवं जानकारी के लिए अपने संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क करें अथवा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करें। इसके अतिरिक्त ECINET ऐप के “Book a Call with BLO” विकल्प के माध्यम से भी संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। अतः सभी पात्र नागरिकों से अपील है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें तथा आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित माध्यमों से सहायता प्राप्त करें।