सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 09 अक्टूबर, 2026.
SIR-2026 के तहत 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की चौथी बैठक एवं चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन…
प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप, मतदाता सूची से संबंधित जानकारी एवं समस्याओं के समाधान में मिलेगी सहायता…
=========================
सरायकेला-खरसावाँ। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर BLO-BLA-2 की चौथी बैठक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मेगा हेल्प डेस्क कैंप लगाया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना, निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पुनरीक्षण से संबंधित समस्याओं के समाधान में सहायता प्रदान करना है। मेगा हेल्प डेस्क कैंप के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकेगा।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को निर्देश दिया है कि सभी मतदान केंद्रों पर कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करें तथा शिविर में आने वाले मतदाताओं को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें, ताकि अधिकाधिक लोग उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर चुनाव पाठशाला कार्यक्रम एवं मेगा हेल्प डेस्क कैंप में भाग लें। मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त करने, अपनी समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन लेने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इस अवसर का लाभ उठाएं और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।