सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 09 अक्टूबर, 2026.
राजनगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोसो में आयुष आरोग्य विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित…
52 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं का वितरण एवं योगाभ्यास कराया गया..
==========================
सरायकेला-खरसावाँ। दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), ईचा द्वारा प्रखंड राजनगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोसो में आयुष आरोग्य विद्या (Ayurvidya) स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार द्वारा 52 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया।
इस दौरान योग प्रशिक्षक अबूझ महतो एवं अंजली मांझी द्वारा छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में दो सहियाओं ने सहयोग प्रदान किया।