सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 07 अक्टूबर 2026.

Publish Date : 08/10/2026

HIV के क्षेत्र में सरायकेला-खरसावाँ जिले ने 95-95-95 के तीनों लक्ष्यों को सफलतापूर्वक किया प्राप्त…

समुदाय स्तर पर HIV जांच एवं पहचान से लेकर उपचार, नियमित फॉलोअप एवं Viral Load Monitoring तक की प्रभावी व्यवस्था से मिली उपलब्धि…

जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका…
=========================
सरायकेला-खरसावाँ जिले के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है कि जिले ने HIV के क्षेत्र में 95-95-95 के तीनों लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन, परियोजना निदेशक के सहयोग तथा संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों एवं कार्यक्रम टीम के निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इस संबंध में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि “95-95-95 के तीनों लक्ष्यों की प्राप्ति जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं पूरी स्वास्थ्य टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस उपलब्धि को बनाए रखना और HIV से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार और बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।”

उन्होंने बताया कि पहले 95 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिले में समुदाय स्तर तक HIV सेवाओं की पहुंच को मजबूत किया गया। Targeted Intervention के माध्यम से Outreach Activities, Community-Based Surveillance एवं Testing Camps आयोजित किए गए। इन प्रयासों के माध्यम से HIV Testing को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने में सहायता मिली।

उपायुक्त ने बताया कि दूसरे 95 के लक्ष्य के तहत HIV से पहचाने गए व्यक्तियों को समय पर उपचार से जोड़ने तथा उन्हें उपचार पर बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। मेडिकल ऑफिसर्स, काउंसलर्स एवं स्वास्थ्य टीम द्वारा नियमित Follow-up एवं Counselling के माध्यम से मरीजों को ART (Antiretroviral Therapy) नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने बताया कि तीसरे 95 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समयबद्ध Viral Load Testing एवं नियमित Monitoring पर विशेष ध्यान दिया गया। मरीजों को Treatment Adherence के लिए लगातार Counselling एवं Follow-up उपलब्ध कराया गया, जिससे Viral Suppression प्राप्त करने में सहायता मिली।

उपायुक्त ने कहा कि “इस पूरी उपलब्धि के पीछे बेहतर Coordination, Continuous Monitoring एवं पूरी टीम का सामूहिक प्रयास रहा है। 95-95-95 के तीनों लक्ष्यों को प्राप्त करना निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन अब हमारी जिम्मेदारी है कि इन उपलब्धियों को बनाए रखें और HIV की रोकथाम, जांच, उपचार एवं देखभाल से संबंधित सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करें।”

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, सभी Health Workers, Programme Teams एवं Community Partners को बधाई देते हुए कहा कि जिले में HIV के विरुद्ध जागरूकता, जांच, उपचार एवं फॉलोअप की सेवाओं को निरंतर मजबूत किया जाएगा।

सरायकेला-खरसावाँ जिला HIV की रोकथाम एवं नियंत्रण की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी निरंतर कार्य करता रहेगा।

 

 

dc