Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 18 सितम्बर 2026.

Publish Date : 19/09/2026
soil testing (3)

Soil Health & Fertility योजना अंतर्गत School Soil Health Programme के तहत आज PM श्री KGBV आदित्यपुर, गम्हरिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित…

खरसावां एवं चांडिल के PM श्री KGBV में प्रशिक्षण पूर्व में संपन्न, आगे चयनित विद्यालयों में भी विद्यार्थियों को दिया जाएगा मृदा स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक मृदा परीक्षण का प्रशिक्षण…

जिले में Soil Health & Fertility योजना अंतर्गत School Soil Health Programme के तहत आज PM श्री KGBV आदित्यपुर, गम्हरिया में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण एवं Soil Health Card से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. पंकज सेठ एवं आत्मा के उप निदेशक श्री विजय सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य के महत्व, मृदा परीक्षण की उपयोगिता तथा फसल उत्पादन में संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को वैज्ञानिक तरीके से मृदा नमूना संग्रहण की प्रक्रिया समझाई गई तथा Soil Sample Collection का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

School Soil Health Programme के माध्यम से विद्यार्थियों में मृदा स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा मृदा परीक्षण के आधार पर संतुलित एवं आवश्यकता आधारित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित विद्यालयों से कुल 50 Soil Samples संग्रहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के तहत खरसावां एवं चांडिल के PM श्री KGBV में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण पूर्व में दिया जा चुका है। इसी क्रम में आज PM श्री KGBV आदित्यपुर, गम्हरिया में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। आगे भी जिले के चयनित विद्यालयों में School Soil Health Programme के तहत विद्यार्थियों को मृदा स्वास्थ्य, मृदा परीक्षण एवं वैज्ञानिक मृदा नमूना संग्रहण से संबंधित प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की जाएगी।

 

 

 

soil testing (2) soil testing (3) soil testing (1)