Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 18 सितम्बर 2026.

Publish Date : 19/09/2026

कुकड़ू एवं ईचागढ़ प्रखंड के तीन गांवों में आयुष स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित…

शिविरों में लगभग 273 लाभुकों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क उपचार, उचित परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराई गई…

जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार शुक्रवार, 18 सितम्बर 2026 को कुकड़ू एवं ईचागढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। कुकड़ू प्रखंड के हेडामुड़ी एवं सपड़ा तथा ईचागढ़ प्रखंड के खोखरो गांव में आयोजित शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविरों में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों द्वारा जोड़ के दर्द, खुजली, मौसमी बीमारियों, रक्तचाप, मधुमेह आदि से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं निःशुल्क उपचार किया गया। कुल 273 लाभुकों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। हेडामुड़ी में 96, सपड़ा में 75 तथा खोखरो में 102 लाभुक लाभान्वित हुए।

शिविरों के दौरान योग सत्र का भी आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के महत्व एवं स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविरों के सफल आयोजन में सहिया द्वारा भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके निकट ही आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सकीय परामर्श एवं आयुष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।