Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 16 सितम्बर 2026.

Publish Date : 18/09/2026
medical (2)

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, 239 मरीजों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच…

वयोवृद्ध, मस्क्युलोस्केलेटल एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का आयुष पद्धति से उपचार, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया गया जागरूक…
==========================
जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं वयोवृद्ध लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुष चिकित्सा एवं आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

खरसावां प्रखंड के ग्राम चामरुडीह में आयोजित वयोवृद्ध आयुष स्वास्थ्य शिविर में कुल 87 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार आयुष चिकित्सा एवं औषधियां उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच भी की गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न अभ्यासों का प्रशिक्षण देते हुए नियमित योग एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

ईचागढ़ प्रखंड के गोरंकोचा गांव में आयोजित आयुष ग्राम हेल्थ कैंप में कुल 54 मरीजों की जांच की गई। विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित मरीजों का होम्योपैथी पद्धति से उपचार किया गया तथा आवश्यक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में योग प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

वहीं, आयुष आरोग्य मंदिर, सुरसी में मस्क्युलोस्केलेटल एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 98 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार आयुष पद्धति से दवाएं उपलब्ध कराई गईं। मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य देखभाल एवं योग के महत्व के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

इन तीनों आयुष स्वास्थ्य शिविरों में कुल 239 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं वयोवृद्ध लोगों को उनके निकट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

medical (2) medical (3) medical (4) medical (1)