Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 15 सितम्बर 2026.

Publish Date : 18/09/2026
janta darbar (2)

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश…

प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश…

समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू, नीमडीह, ईचागढ़ एवं चांडिल प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीण क्षेत्र के महादलित परिवारों के राशन कार्ड की जांचोपरांत पात्र परिवारों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने तथा संबंधित राशन योजना से आच्छादित करने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

इसके अतिरिक्त राशन कार्ड से नाम विलोपित होने के कारण राशन योजना के लाभ से वंचित परिवारों को नियमानुसार योजना का लाभ प्रदान करने, पेंशन योजना के लाभ से वंचित पात्र लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ते हुए लाभ प्रदान करने से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।

वहीं, नीमडीह एवं खरसावां अंचल अंतर्गत रैयती जमीन पर अवैध एवं जबरन कब्जा करने, गम्हरिया अंचल अंतर्गत बंदोबस्ती भूमि से संबंधित विवाद, तथा स्वास्थ्य, शिक्षा, सदन निर्माण समिति एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के आवेदन भी प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने जनता दरबार में उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच करते हुए नियमानुसार, पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

जनता दरबार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करते हुए संबंधित आवेदकों को नियमानुसार की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।

 

 

 

 

janta darbar (2) janta darbar (1)