Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 31 अगस्त, 2026.

Publish Date : 02/09/2026
court

बैंक ऑफ इंडिया, सरायकेला में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

लोक अदालत के माध्यम से ऋण मामलों के सौहार्दपूर्ण निपटारे एवं OTS सुविधा की दी गई जानकारी…

सरायकेला, 31 अगस्त 2026: DLSA के निर्देशानुसार बैंक ऑफ इंडिया, सरायकेला शाखा परिसर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में DLSA सचिव, विशेष लोक अदालत के सदस्य एवं अग्रणी जिला प्रबंधक, सरायकेला-खरसावाँ सहित संबंधित अधिकारी एवं ऋणधारक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ऋणधारकों को लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण से संबंधित मामलों के आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारे की प्रक्रिया तथा पात्र मामलों में वन टाइम सेटलमेंट (OTS) की सुविधा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा पात्र NPA ऋणधारकों से लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाते हुए अपने ऋण खातों का नियमानुसार निपटारा कराने की अपील की गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बैंक से संबंधित लंबित ऋण मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देना तथा आम लोगों एवं ऋणधारकों को लोक अदालत के माध्यम से उपलब्ध समाधान की सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

 

 

court