Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 25 अगस्त, 2026.

Publish Date : 02/09/2026

जिला आयुष समिति द्वारा विद्यालय एवं अर्जुन स्टेडियम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित — विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं की स्वास्थ्य जांच कर वितरित की गई निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं…
============================

सरायकेला-खरसावाँ। जिला आयुष समिति, सरायकेला द्वारा आज जिले में स्वास्थ्य जांच एवं आयुष चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थलों पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में मध्य विद्यालय, ब्रह्मकुटुंब में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. सैफी ज़ोहेब के द्वारा स्कूल हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय में अध्ययनरत 32 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क होम्योपैथी दवाओं का वितरण किया गया।

वहीं, अर्जुन स्टेडियम, सरायकेला में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. आशा कुमारी द्वारा मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क होम्योपैथी दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।