सूचना भवन, सरायकेला–खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 10 अगस्त, 2026.
आगामी 12 अगस्त 2026 को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेला का होगा आयोजन — मुख्यतः सरायकेला–खरसावां एवं जमशेदपुर में नियुक्ति हेतु अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन….
18 से 45 वर्ष के योग्य अभ्यर्थियों हेतु 1000 से अधिक पदों पर चयन — ₹15,000 से ₹66,000 वेतन, निःशुल्क बस सेवा, पीएफ/ईएसआईसी सहित अन्य सुविधाएँ उपलब्ध…
=========================
सरायकेला–खरसावां जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 12 अगस्त 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेला में रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, रूंगटा माइन्स लिमिटेड, ब्राइटटेक इंडस्ट्रियल इंडिया लिमिटेड, आरुष मेटल कास्टिंग लिमिटेड, पैंथर सिक्योरिटीज, प्रवीण इंजीनियरिंग, ग्रीनटेक कंसल्टेंसी, एलआईसी, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज, मयंक इंटरप्राइजेज, सुभाष पेंटिंग वर्क्स, टाटा स्टील फाउंडेशन, ब्रावो सिक्योरिटी, सुदिशा फाउंड्री व यूनिक सोल्युशन सहित जिले की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ता कंपनियाँ भाग लेंगी।
रोजगार मेले के माध्यम से मोल्डिंग ऑपरेटर, मेल्टिंग इंजीनियर, कोर शॉप ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, सीएनसी ऑपरेटर, फिटर, बॉल मिल ऑपरेटर, प्रेशर फ़िल्टर ऑपरेटर, वेल्डर, गैस कटर, इलेक्ट्रीशियन, लैब एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर, बीमा सखी, वीएमसी ऑपरेटर, एचआर एग्जीक्यूटिव, एचएमसी ऑपरेटर, लाइन ऑपरेटर, फोर्कलिफ्ट मशीन ऑपरेटर एवं वीटीएल ऑपरेटर सहित कुल 1000 से अधिक पदों पर मुख्यतः सरायकेला–खरसावां एवं जमशेदपुर में नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित कंपनियों द्वारा ₹15,000 से ₹66,000 प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएंगी—
* निःशुल्क बस सेवा
* कैंटीन सुविधा
* पीएफ एवं ईएसआईसी
* इंसेंटिव एवं अन्य लाभ
पात्रता
आयु सीमा : 18 से 45 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता :
8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.टेक एवं एमबीए
इच्छुक नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लेकर उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएँ। अधिक जानकारी हेतु मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला–खरसावां में कार्यालय अवधि के दौरान संपर्क किया जा सकता है।
यह संपूर्ण चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।