सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ दिनांक : 10 अगस्त 2026 प्रेस विज्ञप्ति.
VB-G-RAM-G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 11 से 14 अगस्त तक विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम…
=========================
सरायकेला-खरसावाँ : जिले में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G-RAM-G) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से योजना से जुड़े पदाधिकारियों, कर्मियों एवं संबंधित प्रतिभागियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान Planning, स्वीकृति, क्रियान्वयन, मजदूरी भुगतान एवं सामाजिक अंकेक्षण सहित योजना से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण निम्नवत है 👇🏼
जिला स्तरीय प्रशिक्षण
स्थान: जिला समाहरणालय सभाकक्ष
दिनांक: 11 अगस्त 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
प्रतिभागी: प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं कंप्यूटर सहायक।
प्रशिक्षक: राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त पदाधिकारी/कर्मी।
प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण
स्थान: संबंधित प्रखंड कार्यालय
दिनांक: 12 अगस्त 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
प्रतिभागी: मुखिया, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, लेखा सहायक एवं BFT।
प्रशिक्षक: जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त पदाधिकारी/कर्मी।
पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण
स्थान: संबंधित पंचायत भवन
दिनांक: 13 एवं 14 अगस्त 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक
प्रतिभागी: वार्ड सदस्य, महिला मेट एवं बागवानी सखी।
प्रशिक्षक: प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त पदाधिकारी/कर्मी।
पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण के सफल आयोजन हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए संबंधित कनीय अभियंता/सहायक अभियंता/लेखा सहायक/प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं प्रतिभागियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि VB-G-RAM-G योजना का जिले में प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।