सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 31 जुलाई, 2026.
Publish Date : 03/08/2026
गृह रक्षक नव नामांकन : बुनियादी प्रशिक्षण हेतु योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी…
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि विज्ञापन संख्या–01/2025 के आलोक में सरायकेला-खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन के लिए आहूत गृह रक्षक के लिए जारी प्रक्रिया के क्रम में पुलिस सत्यापन के उपरांत बुनियादी प्रशिक्षण हेतु योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि उक्त सूची जिला के वेबसाइट https://saraikela.nic.in पर देखी जा सकती है। संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट पर प्रकाशित सूची का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।