Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 18 जुलाई, 2026.

Publish Date : 24/07/2026
sir (14)

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड ने कपाली में SIR विशेष शिविर का किया निरीक्षण, कार्यों में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश…
==========================

सरायकेला-खरसावाँ, 18 जुलाई, 2026 : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन एवं ASDD (Absent, Shifted, Dead and Duplicate) सूची निर्माण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरंतर संचालित है।

इसी क्रम में आज 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कपाली तथा 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के शहरी क्षेत्र में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर भ्रमण के दौरान जिन आवासों पर मतदाता अथवा परिवार के सदस्य उपलब्ध नहीं हो सके, उनकी सुविधा के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण, डिजिटाइजेशन तथा ASDD सूची निर्माण का कार्य किया गया। ऐसे मतदाता, जिन्हें अब तक गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सका है अथवा जिन्होंने भरा हुआ गणना प्रपत्र अभी तक जमा नहीं किया है, उनकी सुविधा के लिए 20 जुलाई, 2026 को भी 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया एवं आदित्यपुर के शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों तथा 50-ईचागढ़ विधानसभा के कपाली नगर परिषद क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण, सत्यापन, डिजिटाइजेशन एवं ASDD सूची निर्माण से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

आज 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कपाली में आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, श्री सुबोध कुमार द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने गणना प्रपत्रों के समयबद्ध वितरण एवं संग्रहण, शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन तथा ASDD सूची निर्माण का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारी पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ईचागढ़ विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

 

sir (12) sir (13) sir (14) sir (11)