सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक- 20 जून, 2026.
20 जून, शनिवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में आयोजित किया गया रोजगार शिविर.
सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर, गुजरात एवं चेन्नई में नियुक्ति हेतु शॉर्टलिस्ट किये गए 25 अभ्यर्थी
==============================
सरायकेला-खरसावां : दिनांक 20 जून 2026, शनिवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार शिविर का आयोजन किया गया।
इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार शिविर में टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, युवा शक्ति फाउंडेशन, एके इंटरप्राइजेज, पनिहारी इंटरप्राइजेज एवं यूनिक सॉल्यूशन जैसी जिले के प्रतिष्ठित संस्थानों के अधिकारियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में ट्रेनी, मिग वेल्डर, गैस वेल्डर, फिटर, फैब्रिकेटर, सीएमसी, विएमसी, एचएमसी, मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, रिगर, ग्राइंडर, आर्क वेल्डर, आफिस असिस्टेंट एवं टेलीकॉलर सहित विभिन्न पदों पर सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर, गुजरात एवं चेन्नई में नियुक्ति हेतु 25 योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेल-खरसावां द्वारा समय-समय पर रोजगार शिविर एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, ताकि जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने सभी नौकरीप्रार्थी युवाओं से अपील की कि वे नियोजनालय में अपना निबंधन कराते हुए भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार शिविरों एवं रोजगार मेलों में सक्रिय रूप से भाग लें तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियोजनालय के माध्यम से आयोजित सभी रोजगार शिविरों एवं नियोजन संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।
रोजगार शिविर के सफल आयोजन में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार टोपनो, वाई.पी. (मॉडल कैरियर सेंटर) श्री रवि प्रकाश सिंह, श्री सुरेंद्र रजक, श्री सुजीत सरदार सहित नियोजनालय के अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। शिविर में संबंधित नियोजक संस्थानों के मानव संसाधन (एचआर) प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।.