सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 28 मई 2026.
Publish Date : 01/06/2026
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निदेशानुसार आज दिनांक 28.05.2026 को मध्यरात्रि में जिला खनन विभाग एवं खरसावां थाना की टीम के संयुक्त नेतृत्व में खरसावां थाना अंतर्गत खरसांवा चौक पर खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध औचक वाहन जाँच अभियान चलाया गया। निरीक्षण के क्रम में 1 बालू खनिज लदे वाहन JH01CD2078 द्वारा वैध परिवहन कागजात प्रस्तुत ना कर पाने पर उक्त वाहन को विधिवत जब्त करते हुए सुरक्षार्थ खरसावां थाना में सुपुर्द किया गया। इस मामले में कार्यालय द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिलांतर्गत किसी भी स्थान पर खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी सतत् रूप से जारी रहेगी।