Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक:- 26 मई, 2026.

Publish Date : 27/05/2026
dc sir janta darbar (1)

माहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया।

जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अनुकम्पा आधारित मामले, सौतेला भाई द्वारा जमीन एवं घर पर जबरन कब्जा करने, राजनगर प्रखंड अंतर्गत बढ़ासिजुलता एवं जाम्बनी में वंचित घरों को नल-जल योजना से जोड़ने, मध्य विद्यालय जाम्बनी के जर्जर भवन को ध्वस्त कर चारदीवारी निर्माण कराने, पत्थर खाद्यान, क्रशर इकाई, बालू घाट एवं ईंट भट्ठा से संबंधित नियमों के सरलीकरण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गम्हरिया में नामांकन, गम्हरिया एवं चांडिल में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हूंडरू पारडीह में वन भूमि पर अवैध रूप से पत्थर एवं बालू भंडारण कर वन भूमि एवं वृक्षों को क्षति पहुंचाने सहित विभिन्न आधारभूत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का त्वरित निष्पादन ऑन-द-स्पॉट किया गया। शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जांचोपरांत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

dc sir janta darbar (2) dc sir janta darbar (3) dc sir janta darbar (4) dc sir janta darbar (5) dc sir janta darbar (1)