Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 12 मई 2026.

Publish Date : 16/05/2026
ghamriya (1)

अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
===========================
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां, श्री नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला, श्री अभिनव प्रकाश (भा.प्र.से.) द्वारा आज दिनांक 12/05/2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों, औषधि भंडारण कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था, अभिलेख संधारण, पेयजल, शौचालय एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के अद्यतन संधारण, दवाओं के व्यवस्थित रख-रखाव एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। औषधि भंडारण कक्ष के निरीक्षण के दौरान दवाओं के उचित संधारण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप रख-रखाव सुनिश्चित करने हेतु संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल, शौचालय की स्वच्छता एवं वार्डों की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, अभिलेख संधारण एवं सभी मूलभूत व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान चिन्हित बिंदुओं के संबंध में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया।

 

ghamriya (2) ghamriya (3) ghamriya (4) ghamriya (5) ghamriya (1)