Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 09 मई 2026.

Publish Date : 11/05/2026

चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटा टोल के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन पर की गई कार्रवाई…
===========================
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु चांडिल थाना अंतर्गत पाटा टोल के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,01,800 (एक लाख एक हजार आठ सौ) का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात सुरक्षा मानकों की जांच की गई। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु जागरूक भी किया गया।
इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।