Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 09 मई 2026.

Publish Date : 11/05/2026

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 150 से अधिक लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण…
===========================
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में आज दिनांक 09/05/2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क दवा वितरण तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

खूंटी पंचायत भवन में आयोजित आयुष ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर के दौरान 52 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं गोरांकोचा में आयोजित आयुष ग्राम स्वास्थ्य शिविर में 40 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें पुरुष एवं महिला लाभुक शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बांकाटी (गोविंदपुर) में 45 से अधिक छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों एवं विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, नियमित स्वास्थ्य जांच को प्रोत्साहित करना तथा आयुष पद्धति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।