Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 27.04.2026.

Publish Date : 28/04/2026

आज दिनांक 27.04.2026 को प्रखंड विकास पदाधिकारी, राजनगर श्री मलय कुमार के निर्देशन में प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय, राजनगर में आगामी जनगणना कार्य के सफल संचालन हेतु नामित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं, जैसे गृह सूचीकरण, डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, मोबाइल ऐप के उपयोग तथा फील्ड स्तर पर आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।

इस प्रशिक्षण में सभी नामित प्रगणक एवं पर्यवेक्षक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के क्रम में प्रतिभागियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सटीकता एवं पारदर्शिता के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य में संलग्न कर्मियों को दक्ष एवं प्रशिक्षित बनाना है, ताकि जनगणना कार्य का सफल, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।