सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 24 अप्रैल 2026.
Publish Date : 28/04/2026
खरसावां प्रखंड में बकरा विकास योजना के तहत 11 यूनिट पशुधन का वितरण, आजीविका सुदृढ़ीकरण की दिशा में पहल…
=========================
सरायकेला–खरसावाँ : खरसावां प्रखंड में बकरा विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच 11 यूनिट पशुधन का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख, अंचल अधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, बीपीएम JSLPS एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस योजना के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने एवं लाभुकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने का उद्देश्य है।