Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक:- 22 अप्रैल 2026.

Publish Date : 23/04/2026
monthly meeting (1)

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न…

डीएमएफटी – अनावध निधि अंतर्गत संचालित विकास योजनाओं की हुई समीक्षा एवं प्राथमिकता आधारित योजनाओं चयन के दिए गए निर्देश…
=========================
समाहरणालय सभागार, सरायकेला में उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास (DMFT) अनावध निधि अंतर्गत संचालित योजनाओं की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में योजनाओं के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क निर्माण, सिंचाई, कौशल विकास, पोषण, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ीकरण एवं सामुदायिक आधारभूत संरचना से संबंधित विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जनहित एवं आवश्यकता के आधार पर योजनाओं का प्राथमिकता अनुसार चयन सुनिश्चित करते हुए डीएमएफटी अनावध निधि से उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी योजनाएं स्वीकृत प्राक्कलन (Estimate) एवं निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप ही निष्पादित हों, यह सुनिश्चित करने के साथ-साथ कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर प्रगति की सतत निगरानी की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कार्यस्थलों पर सूचना पट्ट, स्वीकृत लागत, कार्य अवधि एवं योजना संबंधी विवरण का स्पष्ट प्रदर्शन किया जाए तथा योजनाओं की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति प्रतिवेदन निर्धारित प्रारूप में समय-समय पर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रभावी अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि जनउपयोगिता को बढ़ावा देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए तथा डीएमएफटी निधि से संचालित सभी योजनाओं में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में निदेशक DRDA श्री अजय तिर्की, अपर उपायुक्त श्री जायबर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत विभिन्न विभाओ के वरीय पदाधिकारी तथा विभिन्न कार्य विभाग के कार्यपालक अभियन्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

monthly meeting (2) monthly meeting (3) monthly meeting (4) monthly meeting (5) monthly meeting (1)