Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक:- 21 अप्रैल 2026.

Publish Date : 23/04/2026

ले में SAAMAR/CMAM कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण का शुभारंभ, सभी परियोजनाओं में किया जाएगा आयोजन…
============================

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 से जिला समाज कल्याण विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से SAAMAR/CMAM कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत कुकरू प्रखंड से की गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कुपोषण की पहचान, प्रबंधन एवं सामुदायिक स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप की प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। साथ ही, गंभीर कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के सभी परियोजनाओं में चरणबद्ध रूप से आयोजित किया जाएगा तथा सभी परियोजनाओं की सेविकाओं को भी उक्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि कुपोषण उन्मूलन की दिशा में प्रभावी एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

प्रशिक्षण में संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।.