Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 18 अप्रैल 2026.

Publish Date : 20/04/2026

नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध उत्पाद विभाग की छापामारी, 6 अड्डे ध्वस्त…

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल आसन्न विधानसभा चुनाव 2026 के दृष्टिपथ में रखते हुए दिनांक 18.04.2026 को नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जुगीलोंग में उत्पाद विभाग द्वारा विधिवत छापामारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान 06 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया तथा लगभग 1500 किलोग्राम जावा महुआ एवं 80 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पादों को विधिवत जब्त करते हुए संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।