Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावां (मीडिया कोषांग) प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 28 जनवरी 2026.

Publish Date : 30/01/2026
media (1)

समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित कर निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी…

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत की उपस्थिति में समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की।

प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा जारीप्रेस नोट संख्या 187, दिनांक 27 जनवरी 2026 के आलोक में जिले के नगर निकाय क्षेत्रों में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 संपन्न कराया जाना है। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही सभी नगर निकाय क्षेत्रों (आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद एवं सरायकेला नगर पंचायत) में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, जिसका सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों एवं संबंधित व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि सभा, जुलूस अथवा लाउडस्पीकर के उपयोग हेतु प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। आदर्श आचार संहिता अथवा निर्वाचन नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध निर्वाचन कानूनों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नगर निकाय क्षेत्रों के सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत ने कहा कि नगर निकाय निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले के अति-संवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि अवैध शराब की तस्करी, नकद वितरण तथा हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने हेतु विशेष टीम एवं फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा नफरत फैलाने वाली सामग्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लाइसेंसी हथियार धारकों को निर्धारित समयावधि के भीतर अपने हथियार संबंधित थाना में जमा करने का निर्देश दिया गया है। बिना अनुमति के सभा, जुलूस अथवा लाउडस्पीकर के प्रयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 से संबंधित दी गई विवरण निम्न प्रकार है👇🏻

▪️ मतदान केंद्रों का विवरण

आदित्यपुर नगर निगम : 35 वार्ड — 136 मतदान केंद्र

कपाली नगर परिषद : 21 वार्ड — 31 मतदान केंद्र

सरायकेला नगर पंचायत : 11 वार्ड — 13 मतदान केंद्र

▪️*नगर निकाय क्षेत्रवार मतदाताओं का विवरण*

आदित्यपुर नगर निगम

पुरुष : 70,837
महिला : 69,051
तृतीय लिंग : 01
कुल : 1,39,889

कपाली नगर परिषद

पुरुष : 16,509
महिला : 17,256
तृतीय लिंग : 01
कुल : 33,766

सरायकेला नगर पंचायत

पुरुष : 5,410
महिला : 5,352
तृतीय लिंग : 00
कुल : 10,762

▪️*निर्वाचन कार्यक्रम*

निर्वाचन की सूचना प्रकाशन : 28.01.2026

नाम निर्देशन पत्र दाखिल : 29.01.2026 से 04.02.2026
(प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)

नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा : 05.02.2026

अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि : 06.02.2026

निर्वाचन प्रतीक आवंटन : 07.02.2026

मतदान : 23.02.2026
(प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक)

मतगणना : 27.02.2026
(प्रातः 8:00 बजे से)

निर्वाचन से संबंधित अद्यतन जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर उपलब्ध रहेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

media (2) media (3) media (4) media (1)