Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 20 जनवरी, 2026.

Publish Date : 27/01/2026
tobacco (3)

नगर भवन, सरायकेला में ToFEI (Tobacco Free Educational Institution) गाइडलाइन पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन…

विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में “तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” दीवार लेखन एवं ToFEI गाइडलाइन के शत–प्रतिशत अनुपालन को लेकर दिए गए सख्त निर्देश…
==========================
उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 जनवरी, 2026 को नगर भवन, सरायकेला में लगभग 400 शिक्षकों एवं विद्यालय प्राचार्यों के लिए ToFEI (Tobacco Free Educational Institution) गाइडलाइन पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित पदाधिकारियों/अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों द्वारा तम्बाकू नियंत्रण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।

तत्पश्चात राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत जिला परामर्शी द्वारा Guideline for Tobacco Free Educational Institution (Revised) – ToFEI के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिला परामर्शी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी उक्त गाइडलाइन का उद्देश्य किशोरों एवं युवाओं को तम्बाकू की लत से बचाना तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों को तम्बाकू मुक्त बनाना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में सरायकेला–खरसावाँ जिले के सभी विद्यालयों को तम्बाकू मुक्त घोषित किया जाना है।

इस क्रम में सभी विद्यालय प्राचार्यों को निर्देश दिया गया कि वे विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप “तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान” का दीवार लेखन अनिवार्य रूप से कराएं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री दिनेश कुमार, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सरायकेला ने विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में मुख्य द्वार पर दीवार लेखन कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक यह कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए। भ्रमण/निरीक्षण के दौरान यदि किसी विद्यालय में दीवार लेखन नहीं पाया गया तो संबंधित विद्यालय प्राचार्य के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी प्राचार्यों को इस कार्य को उच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों के बीच तम्बाकू नियंत्रण एवं ToFEI से संबंधित पाँच प्रकार की IEC सामग्री प्रत्येक शिक्षक को उनके-उनके विद्यालयों में प्रदर्शित/स्थापित किए जाने हेतु उपलब्ध कराई गई, ताकि विद्यालय स्तर पर निरंतर जागरूकता सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा डॉ. कामिनी लता, डॉ. आकाश साहा, APO मनोज कुमार, जिला परामर्शी (NTCP), Tata Trusts के प्रतिनिधि, श्री पुष्कर भूषण (DPA–NCD) सहित जिले के सभी प्रखण्डों के विद्यालय प्राचार्य उपस्थित रहे।

 

tobacco (2) tobacco (3) tobacco (1)