सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 08 नवम्बर, 2025.
Publish Date : 08/11/2025
अवैध महुआ शराब अड्डे पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई — 50 लीटर महुआ शराब जब्त, 350 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट..
============================
उपायुक्त सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक, उत्पाद सरायकेला के पर्यवेक्षण में प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में दिनांक 08 नवम्बर, 2025 को सरायकेला थाना अंतर्गत सिनी ओपी के अधीन ग्राम पदमपुर एवं धनोबांध महादेवीपुर में अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के क्रम में 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त किया गया तथा 350 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया।
अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त आरोपी गोपी उराँव तथा बाबू लाल मंडल के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
