सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 06 नवम्बर, 2025.

Publish Date : 08/11/2025
vahan (2)

“रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध जागरूकता अभियान आयोजित…
=============================

राज्य सरकार के निर्देशानुसार “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 06 नवम्बर, 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ श्री गिरिजा शंकर महतो द्वारा इचागढ़ प्रखंड अंतर्गत अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय, इचागढ़ में छात्रों के बीच ओवर स्पीडिंग की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला सड़क सुरक्षा टीम की सहभागिता से छात्रों के मध्य निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन की महत्ता से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों सहित आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संचार करना एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना रहा।

 

 

vahan (1)    vahan (2)