सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक– 02 अक्टूबर, 2025

Publish Date : 09/10/2025
park (3)

आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुणायत द्वारा सरायकेला स्थित सिदो–कान्हू पार्क, सरायकेला में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क परिसर का पूर्ण समतलीकरण एवं साफ–सफाई सुनिश्चित हो। ओपन जिम उपकरण, कुर्सियाँ एवं झूले सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से स्थापित हों। पार्क में पड़े टूटे हुए झूले तथा अनावश्यक सामग्रियों को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं सुरक्षित स्वरूप प्रदान किया जाए। साथ ही पार्क की हरियाली एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा सभी निर्माण एवं विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय–सीमा के भीतर पूर्ण हों।

उपायुक्त ने कहा कि इन कार्यों के समयबद्ध निष्पादन से आमजन, विशेषकर बच्चों एवं बुजुर्गों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध होगा, साथ ही यह पार्क जिले के लिए एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।

 

 

 

 

park (1) park (3)park (2)