सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 10 जून 2025
आज दिनांक 10 जून 2025 को सरायकेला लैंप्स के तत्वावधान में बीज विनिमय एवं वितरण योजना के अंतर्गत 50% अनुदान पर बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा,अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से 92 किसानों का पंजीकरण किया गया तथा प्रतीकात्मक रूप से 5 किसानों को बीज वितरित किए गए।
उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने खरीफ मौसम में धान, दलहन, तेलहन,मोटे अनाज एवं अन्य नकदी फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) के माध्यम से संगठित खेती,तकनीकी प्रशिक्षण और बाजार तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कृषि आधारित रोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान धान की उन्नत किस्म (701.7.0.7029) का वितरण किया गया,जिसकी पकने की अवधि 130-145 दिन है। यह बीज मध्यम से निम्न गुणवत्ता वाली भूमि में खेती के लिए उपयुक्त है और अधिक उत्पादकता के लिए विशेष रूप से अनुशंसित है।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित किसानों ने इस पहल की सराहना की। साथ ही,जिले में कृषि क्षेत्र को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सामूहिक प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
