सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 26 अक्टूबर, 2026.

Publish Date : 28/10/2026
evm werehouse (4)

उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सामुदायिक भवन, सरायकेला स्थित EVM वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
=======================
सरायकेला-खरसावाँ। उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा आज सामुदायिक भवन, सरायकेला स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप EVM एवं VVPAT मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, वेयरहाउस भवन की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, CCTV कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के क्रम में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, परिसर एवं भवन के रखरखाव, निगरानी प्रणाली तथा निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जांच की गई। साथ ही, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि EVM एवं VVPAT मशीनों की सुरक्षा, पारदर्शिता और रखरखाव की व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

evm werehouse (2) evm werehouse (3) evm werehouse (4) evm werehouse (1)