Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 8 अप्रैल 2026.

Publish Date : 09/04/2026
cenceus (4)

जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ…
=========================
उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कार्यालय सभागार, सरायकेला में किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 08 अप्रैल 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी तथा नामित फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर एमड़ी तासिकुर रहमान एवं श्री अविनाश ठाकुर द्वारा प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान कर उनकी शंकाओं का निराकरण किया जा रहा है, ताकि मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।

आज जिला स्तर के फील्ड ट्रेनर के रूप में नामित प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। ये सभी प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर्स प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यशाला में अपर जिला जनगणना पदाधिकारी श्री कमलेश कुमार दास एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित रहे।

 

cenceus (2) cenceus (3) cenceus (4) cenceus (1)