Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 12 मार्च, 2026.

Publish Date : 14/03/2026
VAHAAN CHEECK (1)

 

सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष वाहन जाँच अभियान, मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹2,37,500 की हुई दण्ड वसूली

सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां श्री गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत तीतीरबिल्ला पुल के समीप विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों की सघन जाँच की गई।

जाँच के क्रम में मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,37,500 (दो लाख सैंतीस हजार पाँच सौ रुपये) की दंडात्मक राशि की वसूली की गई।

इस दौरान विशेष रूप से भारी माल वाहक वाहनों के चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस (Heavy Driving Licence) सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जाँच की गई। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग तथा बिना वैध कागजात के वाहन परिचालन नहीं करने का सख्त निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के जाँच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे।

उक्त जाँच अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

 

 

VAHAAN CHEECK (2) VAHAAN CHEECK (1)