Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 10 मार्च 2026.

Publish Date : 10/03/2026
dc sir janta darbar (4)

समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई, समयबद्ध निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदनों की सुनवाई की गई। प्राप्त मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जनता दरबार में मुख्य रूप से सरायकेला अंचल क्षेत्र में गलत रकबा दर्ज होने के कारण विगत दो वर्षों से लंबित म्यूटेशन से संबंधित शिकायत, बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में हाटिया नहीं लगाने तथा खेल गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए हाटिया बाजार को अन्य निर्धारित स्थानों एवं मार्गों में सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने एवं स्टेडियम में लगी लाइटों की मरम्मत कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
इसके अतिरिक्त चांडिल प्रखंड अंतर्गत टुईडूंगरी ग्राम में ग्राम सभा द्वारा चयनित ग्राम प्रधान के स्थान पर पारंपरिक अधिकार के तहत पिता के निधन के पश्चात उनके पुत्र को ग्राम प्रधान के रूप में मान्यता प्रदान करने से संबंधित मामला भी प्रस्तुत किया गया।

उक्त सहित विभिन्न मामलों से संबंधित प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु हस्तांतरित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

 

 

dc sir janta darbar (6) dc sir janta darbar (4)