Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक- 25 फरवरी, 2026.

Publish Date : 02/03/2026
evm (2)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…
==========================
जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा आज सामुदायिक भवन परिसर स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता, अग्निशमन यंत्रों की तत्परता तथा अन्य आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों का अवलोकन किया।

उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क एवं संयमित रहते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े सभी तंत्रों का नियमित परीक्षण, सतत निगरानी एवं समयबद्ध रखरखाव सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि ईवीएम–वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं मानक अनुरूप बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव एवं अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित थे।

 

 

 

 

evm (2) evm (3) evm (1)