Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 11 फ़रवरी 2026.

Publish Date : 17/02/2026

उपायुक्त का कार्यालय, सरायकेला–खरसावाँ (सामान्य शाखा) द्वारा जारी आम सूचना के आलोक में सूचित किया जाता है कि जिला अंतर्गत गृहरक्षकों के नव-नामांकन हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या–01/2025 के संदर्भ में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से समर्पित आवेदनों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। स्क्रूटनी के क्रम में यह पाया गया है कि कतिपय आवेदनों में विज्ञापन सूचना में वर्णित निर्धारित शर्तों/अर्हताओं की पूर्ति नहीं की गई है अथवा आवेदन पत्र में त्रुटिपूर्ण/अपूर्ण जानकारी अंकित की गई है।

स्क्रूटनी उपरांत आवेदनों की स्वीकृत/विचाराधीन स्थिति से संबंधित सूची जिला की आधिकारिक वेबसाइट https://seraikela.nic.in� एवं JAP-IT पोर्टल https://recruitment.jharkhand.gov.in� पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपने द्वारा भरे गए ऑनलाइन आवेदन के आलोक में उक्त सूची में अपने आवेदन की स्थिति (स्वीकृत/विचाराधीन) की जांच कर सकते हैं।
साथ ही, जिन आवेदनों में त्रुटिपूर्ण अथवा अपूर्ण जानकारी पाई गई है, उनकी पृथक सूची भी जिला की वेबसाइट https://seraikela.nic.in� एवं JAP-IT पोर्टल https://recruitment.jharkhand.gov.in� पर अपलोड की गई है। उक्त सूची समाहरणालय, सरायकेला–खरसावाँ अंतर्गत सामान्य शाखा कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी प्रदर्शित की गई है।

अतः सभी संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे जिला की वेबसाइट/JAP-IT पोर्टल पर अपलोड की गई सूचियों का अवलोकन करते हुए, यदि उनके आवेदन से संबंधित किसी प्रविष्टि में त्रुटि अंकित है अथवा किसी बिंदु पर आपत्ति हो, तो दिनांक 20.02.2026 तक अपना दावा/आपत्ति प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, उपायुक्त कार्यालय, सरायकेला–खरसावाँ के समक्ष समर्पित करना सुनिश्चित करें।

अभ्यर्थियों द्वारा समर्पित दावा/आपत्तियों पर विज्ञापन सूचना में वर्णित शर्तों/अर्हताओं के आलोक में विचार करते हुए नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त दावा/आपत्तियों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा तथा नियमानुसार अनुपयुक्त पाए गए आवेदनों पर आगे की कार्रवाई नहीं की जाएगी।