Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ (मीडिया कोषांग) प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 03.02.2026.

Publish Date : 07/02/2026
wine sige (2)

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के मद्देनज़र अवैध शराब के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान, कुल 06 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 अभियुक्त न्यायिक हिरासत में अग्रसारित, 119.705 लीटर अवैध शराब जप्त…
==========================
नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को दृष्टिगत रखते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला–खरसावाँ श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिचालन के विरुद्ध सघन छापामारी एवं रात्रि गश्ती अभियान संचालित किया गया।

इसी क्रम में सरायकेला–कांड्रा मार्ग पर रात्रि गश्ती के दौरान मुड़िया ग्राम के समीप संदेह के आधार पर एक नीले रंग का Ape डाला टेम्पो (निबंधन संख्या–JH05DD 5720) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त वाहन के डाले से दो बड़े झोलों में विभिन्न प्रकार की नकली विदेशी शराब कुल 54.705 लीटर बरामद की गई। इस मामले में वाहन चालक कृति कुमार साहु एवं उसके सहयोगी संजय कुमार बेहरा को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा उक्त वाहन को विधिवत जप्त किया गया।

इसके अतिरिक्त गम्हरिया एवं आदित्यपुर थाना अंतर्गत नीमडीह, उदयपुर, बास्कोनगर एवं भाटिया बस्ती क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 04 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इन अभियुक्तों के पास से 20 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं 45 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इनमें से एक अभियुक्त के पास Kings Gold (झारखंड राज्य में अपंजीकृत) अवैध विदेशी शराब की 60 बोतल, जिसकी कुल मात्रा 45 लीटर है, बरामद की गई।

भाटिया बस्ती, थाना आदित्यपुर से गिरफ्तार अभियुक्त राजरतन मिश्रा को न्यायिक हिरासत में अग्रसारित किया गया है। वहीं, वाहन संख्या JH05DD 5720 के चालक कृति कुमार साहु एवं उसके सहयोगी संजय कुमार बेहरा को भी न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। शेष अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

wine sige (2) wine sige (3) wine sige (1)