Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ (मीडिया कोषांग) प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 03.02.2026.

Publish Date : 07/02/2026
observation in dc (7)

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने विभिन्न कोषांगों का किया औचक निरीक्षण, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी तैयारियाँ ससमय पूर्ण करने के दिए निर्देश…
=============================
नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की तैयारियों के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के निमित्त गठित विभिन्न कोषांगों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में समाहरणालय भवन में संचालित निर्वाचन कोषांग, सूचना एवं विज्ञान कोषांग, व्यय कोषांग, कार्मिक कोषांग, परिवहन कोषांग एवं जन शिकायत कोषांग तथा काशी साहू कॉलेज परिसर में स्थापित सामग्री कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान अभिलेख संधारण, समन्वय व्यवस्था एवं दायित्वों के निर्वहन की स्थिति का अवलोकन करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

इसके उपरांत समाहरणालय भवन मे विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों के लिए वार्ड पार्षद, अध्यक्ष एवं महापौर सहित विभिन्न पदों हेतु निर्धारित नामांकन स्थलों का निरीक्षण किया गया। नामांकन प्रक्रिया से संबंधित कक्ष व्यवस्था, सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा एवं अभिलेख संधारण का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में काशी साहू कॉलेज परिसर में स्थापित डिस्पैच सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान तीनों नगर निकाय क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित स्ट्रॉन्ग रूम, निर्वाचन सामग्री, सामग्री वितरण हेतु वाहनों की व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप मतदान कर्मियों की सुविधा, सुरक्षा एवं लॉजिस्टिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त काशी साहू कॉलेज परिसर, सरायकेला में ही प्रस्तावित मतगणना स्थल पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया। मतगणना कार्य से संबंधित कक्ष व्यवस्था, सुरक्षा, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हांसदा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

observation in dc (1) observation in dc (9) observation in dc (8) observation in dc (7) observation in dc (6)  observation in dc (4) observation in dc (3) observation in dc (2)