Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 20 जनवरी, 2026.

Publish Date : 27/01/2026
dc sir meeting (1)

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय एक दिवसीय जीवनांक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन…

जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण, ऑनलाइन प्रविष्टि, अस्पताल पंजीकरण एवं प्रक्रिया सरलीकरण को लेकर जानकारी प्रदान करते हुए दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देश…

आज समाहरणालय सभागार, सरायकेला में उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय जीवनांक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त, अपर उपायुक्त एवं जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के द्वारा सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला के दौरान राज्य एवं जिला स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों, पंजीकरण की प्रक्रिया, समय-सीमा, लाभ एवं व्यावहारिक पहलुओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस क्रम में उपस्थित विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा उठाए गए शंकाओं एवं प्रश्नों का तथ्यों एवं नियमों के आलोक में समाधान किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में निर्गत होने वाले सभी जन्म प्रमाण पत्रों की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर सुनिश्चित की जाए तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
उन्होंने निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी अपंजीकृत शासकीय एवं निजी अस्पतालों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा निजी अस्पतालों से संबंधित जन्म–मृत्यु के आंकड़ों का नियमित, सत्यापित एवं अद्यतन संधारण अनिवार्य रूप से किया जाए।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना तथा प्रखंड एवं क्षेत्र स्तर पर उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान करना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

कार्यशाला में उपरोक्त के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित प्रखंड एवं अंचल स्तर के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

 

 

dc sir meeting (2) dc sir meeting (3) dc sir meeting (4)

dc sir meeting (1)