सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 24 नवंबर, 2026.

Publish Date : 26/11/2026

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत जिले में स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित कई गई…

खरसावां में रक्तदान शिविर के दौरान 20 यूनिट रक्त संग्रह, विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श…
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खरसावां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर के माध्यम से आमजनों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा के लिए रक्तदान करने हेतु जागरूक एवं प्रेरित किया गया।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में आमजनों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों को इनके सेवन से दूर रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

नजदीकी स्वास्थ्य जांच शिविरों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील…

इस संबंध में सिविल सर्जन, सरायकेला-खरसावाँ डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि आमजन अपने नजदीकी स्वास्थ्य जांच शिविरों में उपस्थित होकर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें। नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं तथा तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।