सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 21 नवंबर, 2026.

Publish Date : 21/11/2026

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत विश्व शौचालय दिवस अभियान पर जिले में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

शौचालय के नियमित उपयोग, साफ-सफाई, रखरखाव एवं हाथ धुलाई के प्रति ग्रामीणों और विद्यार्थियों को किया गया जागरूक…

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत जिले में संचालित निर्धारित गतिविधियों के क्रम में दिनांक 21 नवंबर 2026 को विश्व शौचालय दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत सभी प्रखंडों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में लोगों को शौचालय के नियमित उपयोग, उसकी साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए भोजन करने से पहले तथा शौचालय के उपयोग के बाद साबुन से हाथ धोने के सही तरीके एवं इसकी आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई तथा उपस्थित लोगों को स्वच्छता बनाए रखने एवं शौचालय के नियमित उपयोग के प्रति जागरूक एवं प्रतिबद्ध करने के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं बच्चों को स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतें अपनाने, शौचालय का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने तथा अपने घर एवं आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इन कार्यक्रमों का उद्देश्य स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, शौचालयों के समुचित उपयोग एवं रखरखाव को प्रोत्साहित करने तथा व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है।