सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 20 नवंबर, 2026.
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गृह प्रवेश सप्ताह में 137 लाभुक परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश…
प्रखंडवार आयोजित कार्यक्रमों में लाभुकों को पौधा, बधाई पत्र एवं आवास की चाबी भेंट कर दी गई शुभकामनाएं…
=======================
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित गृह प्रवेश सप्ताह के दौरान जिले में आवास योजना के लाभुक परिवारों के अपने पक्के घर का सपना साकार हो रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 137 लाभुक परिवारों ने अपने नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश किया।
प्राप्त प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, चांडिल प्रखंड में 15, गम्हरिया में 17, ईचागढ़ में 19, खरसावां में 14, कुचाई में 13, कुकड़ू में 09, नीमडीह में 16, राजनगर में 23 तथा सरायकेला प्रखंड में 11 आवासों में गृह प्रवेश संपन्न हुआ।
इस अवसर पर लाभुक परिवारों को पौधा, बधाई पत्र एवं उनके नवनिर्मित आवास की चाबी भेंट कर नए गृहस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। नए आवास में प्रवेश को लेकर लाभुक परिवारों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा।
उल्लेखनीय है कि झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत 15 नवंबर से 19 नवंबर 2026 तक जिले में कुल 626 आवासों में गृह प्रवेश संपन्न कराया गया था। वहीं, 20 नवंबर को 137 और आवासों में गृह प्रवेश के साथ 15 से 20 नवंबर तक जिले में कुल 763 आवासों में गृह प्रवेश संपन्न हो चुका है।
गृह प्रवेश सप्ताह के माध्यम से आवास योजना के लाभुक परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन को भी रेखांकित किया जा रहा है।