सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 17 नवंबर, 2026.
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा VB-G RAM G के तहत संचालित विशेष ‘रोजगार सृजन अभियान’ के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता रैली एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं…
नई योजनाओं के चयन, रोजगार के इच्छुक जॉब कार्डधारी श्रमिकों से कार्य की मांग प्राप्त करने एवं योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोर…
=======================
झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत विकसित भारत–जी राम जी (VB-G RAM G) के तहत जिले में संचालित विशेष ‘रोजगार सृजन अभियान’ के अंतर्गत मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता रैली सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस दौरान विभाग द्वारा जागरूकता रैली एवं अन्य प्रचार-प्रसार माध्यमों के जरिए ग्रामीणों को VB-G RAM G योजना के प्रावधानों, रोजगार के अवसरों एवं आजीविका संवर्धन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को अभियान से जुड़ने एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की आवश्यकता एवं प्राथमिकता के अनुरूप विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामुदायिक योजनाओं के चयन की प्रक्रिया संचालित की गई। वहीं, VB-G RAM G योजना के तहत कार्य करने के इच्छुक जॉब कार्डधारी श्रमिकों से रोजगार हेतु कार्य की मांग (डिमांड) प्राप्त की गई, ताकि इच्छुक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इसके अतिरिक्त बैनर, पोस्टर, जागरूकता रैली एवं अन्य प्रचार-प्रसार माध्यमों के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ, रोजगार के अवसरों तथा अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि जिले में 15 से 28 नवंबर 2026 तक संचालित इस विशेष ‘रोजगार सृजन अभियान’ का मुख्य उद्देश्य अधिकाधिक मानव दिवस का सृजन करना, इच्छुक श्रमिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता एवं प्राथमिकता के अनुरूप नई योजनाओं का चयन एवं स्वीकृति सुनिश्चित करना है।