सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 14.11.2026.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का सुपर चेकिंग एवं स्थलीय सत्यापन…
फॉर्म-6, फॉर्म-7, फॉर्म-8, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी, नो मैपिंग एवं अन्य श्रेणी के नोटिस से संबंधित मामलों की जांच; लंबित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने का निर्देश…
कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से नहीं रहे वंचित; शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर, सत्यापन में सहयोग की आमजनों से अपील…
========================
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में एसआईआर-2026 के तहत आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा 50-ईचागढ़, 51-सरायकेला एवं 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिह्नित मतदान केंद्रों के मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की सुपर चेकिंग एवं स्थलीय सत्यापन किया गया। इस दौरान संबंधित मतदाताओं से प्रत्यक्ष संवाद कर उनके आवेदन, उपलब्ध दस्तावेजों एवं मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की जांच की गई तथा लंबित नोटिस से संबंधित मामलों की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।
विधानसभा क्षेत्रवार निरीक्षण का विवरण :👇🏼
1. 50-ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र :
– मतदान केंद्र संख्या 206 में फॉर्म-6 के आवेदक निशा सिंह के आवेदन का स्थलीय सत्यापन किया गया।
– मतदान केंद्र संख्या 253 एवं 270 में फॉर्म-7 के आवेदक दुखानी देवी एवं जुजहर मांझी से संबंधित मामलों की जांच की गई।
– मतदान केंद्र संख्या 295 में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित मामले की सुपर चेकिंग की गई।
2. 51-सरायकेला विधानसभा क्षेत्र :
– मतदान केंद्र संख्या 381 में फॉर्म-6 के आवेदक पूजा पाटी, आंचल सिंह, पलक सिंह एवं हीरा रानी मिश्रा के आवेदनों का स्थलीय सत्यापन किया गया।
– मतदान केंद्र संख्या 36, 208 एवं 221 में फॉर्म-8 से संबंधित आवेदनों की जांच की गई।
– मतदान केंद्र संख्या 379 में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित मामलों का सत्यापन किया गया।
– मतदान केंद्र संख्या 380 में नो मैपिंग से संबंधित मामलों की जांच की गई।
– मतदान केंद्र संख्या 83 एवं 88 में अन्य श्रेणी के नोटिस से संबंधित मामलों का सत्यापन किया गया।
3. 57-खरसावां विधानसभा क्षेत्र :
– मतदान केंद्र संख्या 191 में फॉर्म-6 से संबंधित आवेदनों की सुपर चेकिंग एवं स्थलीय सत्यापन किया गया।
– मतदान केंद्र संख्या 176 (तीन मामले) एवं 122 में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी से संबंधित मामलों की जांच की गई।
– मतदान केंद्र संख्या 126 एवं 180 में नो मैपिंग से संबंधित मामलों का स्थलीय सत्यापन किया गया।
सुपर चेकिंग के दौरान दिए गए निर्देश एवं आमजनों से अपील :
निरीक्षण के क्रम में फॉर्म-6 के तहत आवेदन करने वाले नए मतदाताओं से संवाद कर उन्हें मतदान प्रक्रिया एवं अपने मताधिकार के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने हेतु प्रेरित किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को एसआईआर-2026 के तहत शेष एवं लंबित नोटिसों का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी, नो मैपिंग एवं अन्य श्रेणी के नोटिस से संबंधित मामलों में संबंधित मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज एवं सही जानकारी प्राप्त कर अभिलेखों का सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि जिन मतदाताओं के सत्यापन अथवा नोटिस से संबंधित कार्य लंबित हैं, वे संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक एवं सही दस्तावेज उपलब्ध कराएं तथा मांगी गई जानकारी सही-सही प्रदान करें। इससे लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर-2026 के तहत निर्वाचन विभाग एवं जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के साथ-साथ मतदाता सूची की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित मामलों का नियमानुसार सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने आमजनों से इस महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।
मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, संबंधित ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ उपस्थित थे।